Live 7 Bharat
जनता की आवाज

आठ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, पांच का तलाबदला

- Sponsored -

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के मुख्य मुख्याधीश एन वी रमन की सलाह पर विभिन्न आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी है।विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति राजेश ंिबदल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति आर वी मलीमथ को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति ऋतु राज अवस्थी को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति अरंिवद कुमार को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, छत्तीगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति रंजीत वी. मोरे को इसी उच्च न्यायालय में पदोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया है। अधिसूचना के अनुसार, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति ए. ए. कुुुुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति इंद्रजीत महंती को त्रिपुरा उच्च न्यायालय में तबादला किया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति विश्वनाथ सोमाद्दर को सिक्किम उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति ए. के. गोस्वामी को छत्तीगढ़ उच्च न्यायालय में तबादला किया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: