Live 7 Bharat
जनता की आवाज

डिंपल यादव ने लोकसभा में सोमवार को की शपथ ग्रहण

- Sponsored -

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से श्रीमती डिंपल को शपथ दिलाने के लिए बुलाने को कहा। इसके साथ ही श्रीमती डिंपल ने तीसरी बार लोकसभा की सदस्य ग्रहण की।
श्रीमती यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हाल में हुए उपचुनाव में विजय होकर संसद में पहुंची है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। श्रीमती डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी है।
सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: