- Sponsored -
झरिया के शिमलाबहाल में आयोजित हुआ भाजपा का मिलन समारोह
झरिया: बेरोजगारी का दंश झेल रहे हम सभी स्थानीय युवाओं ने समर्पित होकर कांग्रेस के लिए वर्षो कार्य किया। सोचा था कि झरिया की कमान कांग्रेस के हाथों में आने से उनसभी का उत्थान होगा। अनलोगो को रोजगार मिलेगा। लेकिन 2 वर्ष गुजर गए और हमसभी बेरोजगार ही रह गए। चुनाव के समय कठिन परिश्रम किया, लोगों को समझाया, झगड़े और मनमुटाव भी हुए, कइयों पर केस भी दर्ज हुए। अब सारी बातें बेमानी हो गई। उक्त बातें शुक्रवार को झरिया के शिमलाबहाल बस्ती में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता मो जमील अंसारी व मो तौहीद आलम ने भाजपा का दामन थामने के दौरान कही। समारोह में कांग्रेस समर्थित स्थानीय 50 युवाओं ने भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह और भाजपा पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। रागिनी सिंह ने सभी को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह ने भी पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं का हौंसला बढ़ाया।
झरिया का हित कौन सोच सकता है,लोग अब समझ रहे है
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा की झरिया का हित कौन सोच सकता है ये अब लोग भलीभांति समझ रहे है। पिछले दो वर्षो में झरिया की स्थिति क्या हुई है लोग देख रहे है। विकास सिर्फ बातों से नही जमीन पर उतरकर कार्य करने से होता है। लोगों के दुख सुख में शामिल होकर भागीदारी निभाने वाला ही सच्चा जनप्रतिनिधि होता है। सिंह मेंशन और भाजपा के दरवाजे आम लोगों के लिए हर समय खुले है। पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते है।
भाजपा नेत्री रागिनी ने हजारों कार्यकर्ताओं का विश्वास जीता है
पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्षस्थ पद पर आसीन हो सकता है। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाता है। झरिया के लिए सिंह मेंशन और भाजपा एक वरदान है। भाजपा नेत्री रागिनी ने इन 2 वर्षो में हजारों कार्यकर्ताओं का विश्वास जीता है। आज राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है।
होरलाडीह में जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
झरिया क्षेत्र के होरलाडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में भाजपा ओबीसी के नगर उपाध्यक्ष रोहित कुमार की अध्यक्षता में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जहा बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई। जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगी। ठंड में कंबल वितरण सिर्फ कार्यक्रम नही बल्कि जनसेवा है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित साव, नगर महामंत्री श्रवण राम,उपाध्यक्ष संजय वर्मा,शिबू अग्रवाल,राजमाली,राजेश अग्रवाल,संजय साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.