Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मुजफ्फरपुर से जा रही दंगा नियंत्रण वाहन जमुई में पलटी, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दर्जन भर जवान जख्मी

- Sponsored -

जमुई :बिहार के जमुई जिले में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात एक दर्जन से ज्यादा जवान जख्मी हो गए हैं। एक सड़क दुर्घटना में ये जवान घायल हुए हैं। मुजफ्फरपुर से 32 बीएमपी जवानों को जमुई लेकर जा रही दंगा नियंत्रण वाहन रविवार को जमुई के मलयपुर में पलट गई। वाहन में सवार सभी जवानों को चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन जमुई पुलिस लाइन जा रही थी। सीएम कल यानि सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने जमुई जाने वाले हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से जमुई जा रही पुलिस वाहन में 32 जवान सवार थे। बीएमपी जवानों को लेकर जा रही छोटी बस जमुई पुलिस लाइन जा रही थी। यह दंगा नियंत्रण वाहन है। वाहन पर सवार पुलिस वालों की ड्यूटी सीएम की सुरक्षा में लगाई गई थी। जमुई मयलपुर मुख्य सड़क पर यह गाड़ी पलट गई। घायल जवानों को दूसरे वाहन से आनन फानन में सदर अस्पताल में भेजा गया। बताया जार रहा है कि उन सभी घायलों की हालत ठीक ठाक है। बस में सवार वाहन में सवार जवान रमेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अचानक यह हादसा हो गया। किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया। चालक भी घायल हैं जो बात नहीं कर पा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गाड़ी में सवार रसोईया बिरजू राम ने बताया कि वे लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुजफ्फरपुर से जमुई जा रहे थे। गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: