Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मेहनत से अपना व्यवसाय करें, आप किसी को नौकरी देने वाले बन सकते हैं: उपायुक्त

- Sponsored -

उपायुक्त ने किया 01 करोड़ 46 लाख 91 हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण
कयूम खान 
लोहरदगा: उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2021-22 अंतर्गत कुल 16 लाभुकों के बीच 1,46,91000 (एक करोड़ 46 लाख 91 हजार रूपये) रूपये की राशि का भुगतान किया गया। समेकित जनजाति विकास अभिकरण, लोहरदगा की ओर से समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को इससे संबंधित भुगतान का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आप सभी अपनी मेहनत से अपना व्यवसाय करें। अब आप नौकरी नहीं करेंगे बल्कि किसी को नौकरी देंगे। इससे अर्थव्यवस्था और आगे बढ़ेगी। देश मजबूत होगा।लाभुकों 1. किशन कुमार भगत को 25 लाख रूपए, 2. शोभा लकड़ा- 25 लाख रूपए, 3. गुलाम इरफानुल 25 लाख रूपए, 4. शेख जमील-12 लाख रू, 5. गांगुल साहु-9.40 लाख रू, 6. प्रताप भगत- 9.25 लाख रू, 7. बिजय उरांव- 9.25 लाख रू, 8. केश्वर भगत- 8.46 लाख रू, 9. ललिता बाखला- 8.5 लाख रू,10. श्रीपति बाखला- 5 लाख रू,11. अशोक उरांव – 2.50 लाख रू, 12. दिलीप उरांव – 2.50 लाख रू, 13. रामलाल खेरवार – 2.50 लाख रू, 14. पूनम खेस – 2 लाख रू, 15. रोशन केरकेट्टा – 50 हजार, 16. कलीन्द्र उरांव – 50 हजार रुपए शामिल हैं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह, आइटीडीए निदेशक अरविंद कुमार लाल, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम व लाभुक उपस्थित थे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: