Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सरजमदा में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण

- Sponsored -

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व द्धारा निर्देशित जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत भाजपा परसुडीह मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दीपक करुआ के अध्यक्षता में सरजमदा इजीएल आवासीय कार्यालय पर आयुष्मान भारत से अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान (गैस लाइटर वितरण, उज्ज्वला योजनाओं का आवेदन पत्र-दस्तावेज ग्रहण) एवं छोटे बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। साथ ही राँची ग्रामीण अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जीतराम मुंडा की आत्मा के शांति हेतु दो मिनट मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिदिब चट्टराज, परमाकान्त करुआ, कुमलेंज हेरेंज, विष्णु करुआ, मनोज विश्वकर्मा, सुजीत सिंह, रमेश उपाध्याय, विश्वजित कुमार, सीमा मुंडा, शुक्ला हालदार, शांति सिंह, कुसुम पूर्ति, कामता शर्मा, राजा पात्रो आदि उपस्थित थे।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.