Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

असहायों के बीच भोजन व वस्त्र का वितरण

- Sponsored -

गुमला: निखिल सामाजिक प्रगति सेवा संस्थान घाघरा द्वारा देवाकी बाबा धाम में असहाय गरीबों के बीच भोजन व वस्त्र का वितरण शनिवार को किया गया ।कार्यक्रम की शुरूआत डॉ नारायण दत्त के तस्वीर पर पुष्प अर्पण और दीपार्चन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप ने संबोधित करते हुए कहा कि असहाय गरीबों के बीच भोजन वस्त्र का वितरण करना बहुत ही पुण्य का काम है ।संस्थान द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है यह सराहनीय है। वही संस्थान के राष्ट्रीय सचिव सुखदेव राम ने कहा कि हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य गरीबों का उत्थान करना है गरीब असहायों के बीच भोजन वस्त्र का वितरण करना पुनीत कार्य है। संस्थान द्वारा कई जगहों पर इस तरह का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों असहाय गरीबों के बीच भोजन वितरण के साथ-साथ 70 महिला पुरुषों को धोती और साड़ी वितरण की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों मेंनीरज कुमार पांडे , बिनु कुमार महतो, मनमोहन गिरी ,फकीर भगत ,प्रयाग साहू ,अनिल कुमार पांडे, राधा देवी धनवार कुमारी, पूजा देवी ,कमल प्रसाद साहू सहित कई थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.