सलूजा गोल्ड के निदेशक उधोगपति अमरजीत सिंह सलूजा को डॉक्टरेट की उपाधि
औधोगिक प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिली उपाधि
- Sponsored -
गिरिडीह- गिरिडीह के जाने-माने उद्योगपति व सलूजा गोल्ड टीएमटी के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा को थियोपैनि यूनिवर्सिटी, हाइटी ने इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। यह उपाधि उन्हें औधोगिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। यूनिवर्सिटी के द्वारा हर साल पूरे देश भर के अलग अलग क्षेत्रो में सर्वे के दौरान 35 लोगो का चयन किया जाता है जिसमें गिरिडीह से एकमात्र उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा को डॉक्टरेट की उपाधि के लिए चुना गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
- Sponsored -
इस उपाधि को प्राप्त करने के बाद लाइव 7 से बात करते हुए अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि आज मेरे लिए गौरव का दिन है। 5 दशक की कड़ी मेहनत का फल है कि मुझे डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है। अमरजीत सिंह सलूजा के बेटे व सलूजा ग्रुप के युवा निदेशक सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि मेरे पिताजी लगभग 5 दशक से इस क्षेत्र में हैं। वे कड़ी मेहनत के बल पर आज इस मुकाम तक पहुँचे हैं। उनको डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से हमलोगों का मनोबल काफी बढ़ा है। इधर उधोगपति अमरजीत सिंह सलूजा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर चैम्बर और लायंस सदस्यों के अलावे शहर के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
- Sponsored -
Comments are closed.