Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत के लिये अपूरणीय क्षति : नीतीश

- Sponsored -

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म स्टार दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री कुमार ने बुधवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. दिलीप कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य रह चुके थे।

- Sponsored -

उन्हें वर्ष 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा श्री दिलीप कुमार को वर्ष 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.