Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

दिलीप कुमार का निधन अपूरणीय क्षति: नायडू 

- Sponsored -

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और कहा है कि उनके परलोक गमन से गहरा शून्य पैदा हुआ है।

श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री दिलीप कुमार के निधन से विश्व सिनेमा ने एक महान भारतीय अभिनेता को दिया है। हालांकि  उन्हें ट्रेजेडी किंग  के नाम से जाता था, लेकिन वह बहुआयामी अभिनेता थे। उन्होंने सामाजिक कुव्यवस्था को दर्शाने वाली भूमिकाओं से लेकर रोमांस तक भूमिकाओं को बखूबी निभाया।

- Sponsored -

उप राष्ट्रपति ने कहा कि अमर, नया दौर, गंगा जमुना, मधुमति तथा राम और श्याम जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को हमेशा याद रखा जायेगा। वह एक स्वाभाविक अभिनेता थे और अपने आप में पूरा संस्थान थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अभिनय की एक नयी धारा विकसित की।

श्री नायडू ने कहा कि  श्री दिलीप कुमार को हिन्दी सिनेमा में अतुलनीय योगदान करने वाले उन थोड़े से अभिनेताओं के रूप में जाना जाता है,जिन्होंने अभिनय को एक नयी दिशा दी। उनके निधन से सिनेमा को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री नायडू ने कहा, मेरी संवेदनायें उनके परिजनों और देश विदेश में फैले अनेक प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर उनके आत्मा को प्रदान करें।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.