Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मध्यप्रदेश में उल्लास, श्री महाकालेश्वर को भस्म आरती के दौरान बंधी राखी

- Sponsored -

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज देश भर की तरह रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास से मनाए जाने के बीच उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकालेश्वर को रक्षा सूत्र बांधा गया।
सूत्रों के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को राखी बांधकर पर्व की शुरुआत हुई। ये विशिष्ट राखी मंदिर के पुरोहित परिवारों द्वारा बनाई जाती है, जिसे आज मंदिर के पुजारी ही श्री महाकालेश्वर को बांधते हैं। इसके साथ ही आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया।
भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों के प्रमुख मंदिरों में भी विभिन्न भगवानों को रक्षा सूत्र बांध कर पर्व मनाया गया। श्रद्धालु भी दूर-दूर से अपने इष्टदेवों को रक्षा सूत्र बांधने मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार ने भी बड़ा तोहफा दिया है। आज भोपाल सिटी ंिलक लिमिटेड (बीसीएलएल) की बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
कई स्थानों पर भद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहने से रात सवा आठ बजे के बाद राखी बनाए जाने की भी खबरें हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: