Live 7 Bharat
जनता की आवाज

नही रही शिक्षा संस्कार और स्वस्थ रहने की सीख देने वाली साधना दीदी

- Sponsored -

रामप्रसाद सिन्हा

- Sponsored -

पाकुड़: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी 56 वर्षीय साधना ओझा का निधन बुधवार को दोपहर में हृदय गति रूकने से हो गया। साधना ओझा बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने के साथ साथ महिलाओं को स्वस्थ रहने की सीख दिया करती थी। 56 वर्षीय साधना ओझा की अचानक तबियत बिगड़ गयी। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उन्हे निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। साधना ओझा जिले में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने के साथ ही खासकर महिलाओं को योग सिखाकर निरोग रहने की सीख दिया करती थी। प्रतिदिन बैंक कॉलोनी के अलावे कई मोहल्लों में महिलाओं की समुह को योग सिखाने का काम मुफ्त में किया करती थी। पहले आरएसएस से जुड़ी साधना भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भी काफी सक्रिय थी। पार्टी के कार्यक्रमों में इनकी सक्रियता और महिलाओं को योग सिखाकर निरोग रहने की प्रेरणा देने वाली साधना ओझा के निधन की सुचना मिलते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ गयी। अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित साधना दीदी के घर राजनीतिक, सामाजिक संगठनो से जुड़े कार्यकर्ताओ के अलावे भारी संख्या में महिलाए भी उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: