Live 7 Bharat
जनता की आवाज

धोनी ने मां के दरबार में पूजा अर्चना किया

- Sponsored -

रांची। 2022 के लिए इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) लीग का मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को माता के दरबार में पहुंचे। धोनी ने रांची के देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कोविड-19 के कारण वह लंबे समय तक पूजा-अर्चना के लिए नहीं आ सके थे। सोमवार को वह अपने दोस्त सीमांत लोहानी के साथ पूजा के लिए पहुंचे। धोनी ने करीब 15 मिनट तक देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने आरती कराई। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ लग गई। कई लोग धोनी के साथ पूजा-अर्चना करते हुए तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़े। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों को लोगों को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: