Live 7 Bharat
जनता की आवाज

धनबाद: अमीर बनने की चाह में कर्ज के जाल में फंस रहे मजदूर

प्रतिबंध के बाद भी झरिया और लोदना में डंके की चोट पर चल रहा अवैध लॉटरी का धंधा

- Sponsored -

IMG 20220914 WA0006

कुंदन कुमार

प्रतिबंध के बाद भी झरिया और लोदना में डंके की चोट पर चल रहा अवैध लॉटरी का धंधा।

झरिया थाने के 500 मीटर के दायरे में चिल्ड्रेन पार्क और बाटा मोड़ झरिया सहित लोदना बाजारों में दर्जनों है लॉटरी का काउंटर

झरिया । झारखंड में लाॅटरी का धंधा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद झरिया शहर में नकली लाॅटरी का टिकट खुलेआम बेचा जा रहै हैं। इस अवैध धंधे का गढ़ हैं झरिया, लोदना और जोरापोखर । आसपास के इलाके चाैक-चाैराहाें पर पान, चाय दुकानाें से यह धंधा चल रहा है। झरिया थाने से महज आधा किमी के दायरे में चिल्ड्रेन पार्क, बलियापुर स्टैंड और झरिया बाटा मोड़ बाजार के बीच खुलेआम दर्जनों काउंटर चल रहे हैं। पुलिस-प्रशासन काेई कार्रवाई नहीं कर रहे। रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में कम पढ़े-लिखे और मजदूर आसानी से धंधेबाजाें के झांसे में आ जाते हैं। लत ऐसी कि टिकट खरीदने के लिए कर्ज लेकर सूदखोरों के फंदे में फंसते चले जाते हैं। पिछले कुछ महीने ऐसे ही फंदे में फंसकर एक बीसीसीएलकर्मी ने खुदकुशी कर ली थी। लोदना के अवैध लॉटरी के सरगना अशोक मल्लाह नामक व्यक्ति खुलेआम लोदना बाजार में एजेंट को टिकट देकर काउंटर खुलवा कर बेचवा रहा है। रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में कम पढ़े-लिखे और मजदूर किस्मत अजमाने और करोड़पति बनने के लालच में लोग अपनी पूंजी गवां रहे हैं। वही धंधेबाज चांदी काट रहे हैं। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी धंधा बंद नहीं हो रहा है। बल्कि यह धंधा झरिया में चरम पर है। झरिया, डिगवाडीह, भौरा, चासनाला, मोहलबनी, भागा, जामाडोबा, जोड़ापोखर, लोदना सहित अन्य क्षेत्रों में नकली लॉटरी टिकट धड्डले से बेचे जा रहे हैं। मजदूर और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे शिकार हो रहे हैं।

झरिया चेंबर अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि नागालैंड स्टेट डियर दामोदर वैली के नाम पर लाटरी के नकली टिकटों की छपाई हो रही है। यहां से धनबाद और झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई हो रही है। जाली टिकट बेच कर आम लोगों से ठगी की जा रही है। सोचने वाली बात है कि झारखंड में प्रतिबंध है लॉटरी इसके बाद भी काउंटर बना कर झरिया में खुलेआम बेच रहे अवैध लॉटरी धंधेबाज, प्रशासन का जरा सा भी डर नही है। जल्द ही प्रशासन अवैध लॉटरी पे रोक लगाए नही तो उच्च अधिकारी से मिलकर कार्यवाई करने की मांग करेंगे।

राजेश और रमेश की जोड़ी तीसरा थाना को करते हैं ऑपरेट, जोरापोखर थाना के दलाल वकीलवा करवाता है अवैध लॉटरी का धंधा… इस गिरोह में तनवीर आलम है साथ पूरे जोरापोखर में अवैध लॉटरी का धंधा डंके की चोट पर करवाता है ।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: