Live 7 Bharat
जनता की आवाज

धनबाद:पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूट लिए 4.34 लाख

- Sponsored -

WhatsApp Image 2022 01 13 at 12.15.30 PM 1

धनबाद कोयलांचल में अपराधियों ने अब पुलिस के वेश में लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है।ताजा घटना क्रम में बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जीटी रोड NH 2 के सहरजोरी के समीप बुधवार को दिन-दहाड़े रेडियंट केश मैनेजमेंट के कलेक्शन एजेंट विष्णु कुमार मंडल व दीपक कुमार चौधरी से अज्ञात अपराधियों ने 4,34292 रुपये लूट लिये। इस संबंध में कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार ने थाना में लिखित शिकायत देर रात दर्ज कराई है।और बताया है कि विष्णु कुमार मंडल व दीपक चौधरी रेडियंट केश मैनेजमेंट में कलेक्शन का काम करते है।

- Sponsored -

WhatsApp Image 2022 01 13 at 12.15.28 PM

दोनों कंपनी बकाया कलेक्शन कर बाइक से बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने बैग में रखा 4,34,292 रूपये जबरन छीनकर विष्णु कुमार मंडल को अपनी स्कार्पियो गाडी में जबरन बैठाकर गोविंदपुर, टुंडी की ओर ले गये है। वहीं दीपक को घटनास्थल पर ही छोड दिया और बाइक की चाबी निकालकर फेंक दिया। स्कार्पियो में अपराधी पुलिस के वर्दी थे। उनसे कहा कि तुमलोग साइबर अपराधी हो। थाना चलो ये कहकर विष्णु कुमार मंडल को स्कार्पियो में रूपयों से भरा बैग लेकर बैठा लिया। अपराधियों ने मंडल को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी ले गये। विष्णु ने बताया कि उसे लटानी ले जा कर जमकर पीटा और वहीं छोड दिया। भुक्तभोगी ने भी पुलिस के समक्ष घटना की पुष्टि की, इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: