- Sponsored -
सब बाबा के आशीर्वाद और मर्जी से हो रहा है:निशिकांत दुबे
जबतक जिस्म में जान रहेगा बाबा नगरी आते रहूंगा:मनोज तिवारी
देवघर पहुंचे सिने स्टारों से बातचीत
देवघर:बाबा नगरी पहुंचे सिने स्टार और सांसद मनोज तिवारी,दिनेश लाल यादव “निरहुआ”अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने सन्मार्ग के वरिय समवाददाता से बात चीत के क्रम में सभी ने बाबा नगरी की जमकर तारीफ किया और सभी ने एक सुर से स्थानीय सांसद निशीकांत दुबे के द्वारा किए गए विकास कार्यों की खूब प्रशंसा की।मनोज तिवारी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के कार्यकाल में देवघर ही नहीं पूरे संथाल परगना का विकास हो रहा है।जहां हमलोग पहले 14 से 15 घण्टा में देवघर पहुंचते थे वहीं अब मात्र महज दो घण्टे में देवघर पहुंचते हैं।गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है आज देवघर में एम्स का खुलना यहां के लोगों को अमृत्व प्रदान करेगा।वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देवघर में जो लगातार उत्साह का माहौल दिख रहा है यह बाबा की मर्जी और आशीर्वाद से हो रहा है।वहीं नेता सह अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी संथाल में हो रहे विकास और बाबा नगरी की खूब प्रशंसा की और सांसद निशिकांत दुबे को धन्यवाद जनाया।बताते चलें कि फिल्म अभिनेता सह सांसदों के देवघर पहुंचने के बाद रॉड शो के दौरान सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग खड़े हो उनका स्वागत कर रहे थे जिससे सभी सांसद देवघर की जनता की जमकर तारीफ किया और पुन: देवघर आने की बात कही।
- Sponsored -
Comments are closed.