Live 7 Bharat
जनता की आवाज

दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा! यमुना का जलस्तरखतरे के निशान पर पहुंचा

- Sponsored -

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे राज्यों में भारी बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में शुक्रवार को बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। केंद्रीय जल आयोग ने ‘गंभीर’ बाढ़ की स्थिति को लेकर चेतावनी दी है। ‘गंभीर’ बाढ़ चेतावनी का मतलब है कि पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर ‘खतरे के स्तर’ को छूने या उससे अधिक होने की संभावना है। पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर पर पहुंच गया है।
दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर के ‘खतरे’ के निशान को छूने की संभावना है। इसे लेकर शुक्रवार को चेतावनी जारी की गई थी। गुरुवार रात 10 बजे तक, यमुना का जलस्तर 203.98 मीटर था, जो ‘चेतावनी’ स्तर 204.5 मीटर से नीचे था। शाम छह बजे जलस्तर करीब 204.12 मीटर से गिर गया था। गुरुवार सुबह नौ बजे जलस्तर का उच्चतम स्तर 204.29 मीटर दर्ज किया गया।
1978 में पुराने रेलवे पुल पर सबसे अधिक बाढ़ का स्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग ने भी 13 से 16 अगस्त तक पुराने रेलवे पुल पर यमुना को लेकर ‘भीषण’ बाढ़ की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में जहां गुरुवार को केवल मामूली बारिश हुई, वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। गुरुवार दोपहर 2 बजे हरियाणा से यमुना में हथिनीकुंड बैराज में पीक डिस्चार्ज 221,786 क्यूसेक था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: