- Sponsored -
मेदिनीनगर: पांच सालों की सेवा के उपरांत पलामू के पराक्रम को झारखंड में प्रदर्शन देख देश की राजधानी दिल्ली में सम्मान मिला। इंडियन रोटी बैंक के झारखंड कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी को एनुअल लिडरशिप कॉन्क्लेव 2021 में आमंत्रित किया गया था, जहां जिंदा शहीद का तमगा पाए एमएसबिट्टा जैसे मां भारती के सपूत के हाथों दीपक तिवारी को सम्मानित किया गया। दिल्ली के पांच सितारा होटल ताज पैलेस में वी हिंदुस्तान की ओर से आयोजित लिडरशिप कॉन्क्लेव में सकारात्मक शुभारंभ इंडियन रोटी बैंक के उद्देश्य एवं कार्यों को दीपक तिवारी के माध्यम से जान किया गया, वहीं मौजूद तमाम गणमान्य आगंतुकों ने इंडियन रोटी बैंक की कार्यों की सराहना भी की साथ ही उसकी शाखा खोलने एवं भूखों को भोजन, जरूरतमंद-असहायों को मदद देने के सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हाथ बढ़ाने का भरोसा भी दिया। देश की वन संपत्ति, खनिज संपदा एवं प्राचीन सभ्यता-संस्कृति को समेटे झारखंड के पलामू जिला में सेवा, सहयोग, समर्पण के बदौलत राज्य का गौरव बन चुके दीपक तिवारी ने झारखंड का नाम गौरवशाली बनाया। जिनके नाम के आगे सेवादार शब्द सार्थक हो जाता है, जिनके सेवा कार्यों ने पांच सालों से झारखंड के दर्जनों जिलों में भूखों को भोजन, जरूरतमंदों को रोटी, असहायों को सहारा देने का काम किया है। पांच सालों से लगातार भूखा ना सोए कोई अपना के नारों को जीवंत करने की प्रेरणा है इंडियन रोटी बैंक। जिसके संस्थापक युवाओं के जोश, जुनुन, जज्बे का जीता-जागता प्रमाण हैं उत्तर प्रदेश की हरदोई के सपूत विक्रम पाण्डेय। जिन्होंने यूपी के हरदोई से इंडियन रोटी बैंक की पहली शाखा का शुभारंभ किया, जो आज वृक्ष बनकर भारत के 15 राज्यों में 118 यूनिट के तौर पर सेवा का परचम लहरा रहा है। इनकी ख्याति उस वक्त बढ़ी जब वैश्विक आपदा के वक्त महामारी के दौर में इंडियन रोटी बैंक ने अपने संकल्प रूपी सपने को पंख दिया। जब बंद हो चुके दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टूरेंट्स के बीच बिगड़ी अर्थव्यवस्था में झारखंड के दर्जन भर जिलों में अपने यूनिट की संख्या बढ़ाई, मगर सड़क से लेकर बस्ती तक भोजन की दुश्वारियां को प्रवासी मजदूरों को खलने ना दिया। आईआरबी स्टेट कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में चावल, दाल, आलू, आटा, तेल, मशाला, साबून, शर्फ, मास्क, सेनेटाइजर, दवा समेत हरसंभव मदद के लिए खड़ा दिखाई दिया। जो अभियान अब तलक थमा नहीं अनवरत चलता ही जा रहा है। जिनके माध्यम से दिन-प्रतिदिन हर जरूरतमंद असहायों के बीच सहयोग का हाथ लेकर इंडियन रोटी बैंक जुटा हुआ है। जिसमें युवक युवतियों की फौज समेत महिलाओं, व्यवसायीयों, प्रशासनिक अधिकारी समेत बुद्धजीवियों की तादाद भरी पड़ी है। इंडियन रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पाण्डेय एवं झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों में सेवा को संकल्प का रूप देने वाले आईआरबी फेम दीपक तिवारी को मिले सम्मान ने आईआरबी परिवार का हौसला बढ़ाया है
- Sponsored -
Comments are closed.