- Sponsored -
रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में शनिवार को 4 मंजिला बिल्डिंग से गिर कर एक मिस्त्री की मौत हो गयी। उसका नाम सतीश कुमार है। वह डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित शुक्ला कॉलोनी का रहने वाला था। वह बीके सिंह के फ्लैट के डेकोरेशन के लिए गया था। फ्लैट की मापी कर रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस मामले को लेकर तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी सामने आयी है की 4 मंजिला बिल्डिंग से गिर कर उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और तहकीकात में जुटी है।
- Sponsored -
Comments are closed.