Live 7 Bharat
जनता की आवाज

झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति वैन डिवाइडर से टकराकर पलटी मासूम बच्चे की मौत पांच गंभीर रूप से घायल

- Sponsored -

झाँसी:झांँसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर अचानक मारुति वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी जिसमें मासूम बच्चे की जान चली गई तो वहीं अन्य सवारियां घायल हो गई।

- Sponsored -

झांँसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर रास पहाड़िया के नजदीक बने हुए ओवर ब्रिज पर चित्रकूट से एक परिवार दर्शन करके वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था तभी अचानक ओवरब्रिज पर गाड़ी अनियंत्रित होने से डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें गाड़ी में सवार मोहित पुत्र कमल सोनू पुत्र जमुना रेखा पत्नी जमुना रोशनी पत्नी रवी शंकर जमुना पुत्र काशीराम निवासी रानीपुर घायल हो गए। तो वही लगभग डेढ़ साल के मासूम हर्ष की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर को पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जमुना की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो वही मासूम बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत होने की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: