Live 7 Bharat
जनता की आवाज

घर की चाहरदीवारी गिरने से महिला की दबकर मौत

- Sponsored -

सारण: जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में घर की चाहरदीवारी गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार की रात दुमदुमा गांव निवासी रामावतार राय की 47 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी अपने घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश में घर की चाहरदीवारी गिर गयी। इस दुर्घटना में उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: