- Sponsored -
रियो डी जनेरियो: ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई हैै।ब्राजील के समाचार एजेंसी ने दमकलकर्मियों के हवाले से दी रिपोर्ट में बताया है कि पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 71 लोगों की मौत हो चुकी और कम से कम 54 घर नष्ट हो गए तथा 370 से अधिक लोग दूसरी जगह आश्रय लेना पड़ा है।पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार दमकलकर्मी को अभी तक लापता लोगों की संख्या का पता नहीं चल सका है।उल्लेखनीय है कि ब्राजील में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस बाढ़ पीड़तिों की सहायता का जिम्मा सौंपा है।
- Sponsored -
Comments are closed.