Live 7 Bharat
जनता की आवाज

श्रीनगर ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ जवान घायल

- Sponsored -

श्रीनगर : केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड हमला श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुआ। आतंकवादियों ने अली जान रोड, ईदगाह पर सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका। इससे सीआरपीएफ का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। तलाश अभियान अभी जारी है।यह हमला स्वतंत्रता दिवस से पहले हुआ है। शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने कहा था कि उसने स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर शहर के प्रमुख बाजारों में हवाई निगरानी बढ़ा दी है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर शहर क

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: