- Sponsored -
मेदिनीनगर: भाजपा के बोकारो विधायक सह झारखंड विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से अपराधी बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं,बलात्कार हो रहें हैं और चारों तरफ सिर्फ लूट ही लूट मची हुई है। अपराध और अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उन्होंने राज्य सरकार से प्राप्त राज्य में अपराधिक मामलों के आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों में 2961 हत्याएं, 2725 बलात्कार, 42 अपहरण, 1098 लूट की घटनाएं,197 डकैती की बड़ी घटनाएं एवं 578 नक्सली घटनाएं घटी हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा राज्य सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के इसारे पर नमाज के लिए कमरा आवंटित कर लोकतांत्रिक अपराध किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में किसी भी धर्म का इबादत कक्ष या प्रार्थना स्थल नहीं होना चाहिए। क्योंकि हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है। देश के लोकसभा एवं राज्यसभा से लेकर देश के किसी भी विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटित नहीं है।परंतु यह सरकार मुस्लिम वोट को कांग्रेस के पाले से अपने पाले में करने के लिए ऐसी साजिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ इस्लामिक तुष्टीकरण पर काम कर रही है इन्हें राज्य के विकास कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं है। नियोजन नीति में भोजपुरी,मगही, मैथिली, अंगिका जैसी भाषाओं को हटा कर उर्दू भाषा को स्थान दिया जाना राज्य की बहुसंख्यक आबादी का अपमान है, जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जल,जंगल,जमीन की रक्षा की बात करके सरकार में आए और अब वे खुद इनके लूट में लगे हुए हैं। इनके द्वारा बालू घाटों,पत्थर खदानों और जंगलों में केंदू पत्तों की लूट सर्वविदित है। इस सरकार के लोग पूरे राज्य को लूट सिर्फ अपने तिजोरी भरने में लगे हुए हैं। जनता सब देख रही है और समय पर हिसाब भी करेगी। भाजपा एसटी मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या अत्यंत दुखदाई है। जीतराम मुंडा जी के हत्यारों को हेमंत सरकार जल्द गिरफ्तार करवाए नहीं तो भाजपा उग्र होकर आंदोलन करेगी। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विजया नंद पाठक, विनोद सिंह ,विपिन सिंह ,अमित तिवारी,सुरेंद्र विश्वकर्मा,कृष्णा गुप्ता,मंजुलता दुबे,ज्योति पांडे,संटू सिंह राकेश तिवारी मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.