Live 7 Bharat
जनता की आवाज

देश में 202.50 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके

- Sponsored -

नयी दिल्ली :देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 202.50 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब दो करोड़ 50 लाख 57 हजार 717 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 14 हजार 830 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 47 हजार 512 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.34 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 18 हजार 159 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 32 लाख 46 हजार 829 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 26 हजार 102 कोविड परीक्षण करने के साथ ही कुल कोविड परीक्षणों 87 करोड़ 31 लाख 85 हजार 917 किए गए हैं।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: