Live 7 Bharat
जनता की आवाज

देश में 178.55 करोड़ लोगों को लगे कोविड के टीके

- Sponsored -

नयी दिल्ली : पिछले 24 घंटे में देश भर में 24 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.55 करोड से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 24 लाख 52 हजार 562 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 178 करोड़ 55 लाख 66 हजार 940 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के पांच हजार 921 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 63 हजार 878 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.15 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 11 हजार 651 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 78 हजार 721 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.65 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में नौ लाख 40 हजार 905 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 77 करोड़ 19 लाख 14 हजार 261 कोविड परीक्षण किए हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: