Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

कोविड टीकाकरण 90 करोड़ का आंकड़ा पार करने को अग्रसर

- Sponsored -

नयी दिल्ली : देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और शनिवार को इसके 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 69 लाख 33 हजार 838 टीके लगाये गये। प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाये जा रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.86 प्रतिशत है ।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 24 हजार 354 नए कोविड मामले सामने आए हैं। फिलहाल देश में 2,73,889 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.81 प्रतिशत हैं।देश भर में कोविड जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में 14,29,258 लोगों की जांच की गयी हैं। देश में कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.