Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

- Sponsored -

WhatsApp Image 2023 10 06 at 17.59.25नैमिष प्रताप सिंह

- Sponsored -

परेड के दौरान जवानों से दौड़ लगवा कर मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश

गोंडा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। परेड के उपरान्त आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला व वासर शॉप का निरीक्षण किया गया, मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पु0अ0 व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: