- Sponsored -
बरवाडीह से गुमला टांगीनाथ दर्शन करने जा रहे थे लोग
महुआडांड़(लातेहार):प्रखण्ड अंतर्गत महुआडांड़ मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ग्राम बांसकरचा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों (पति-पत्नी) की मौत हो गई। वहीं 3 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बोलेरो में सवार सभी लोग बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेंदी,कुमंडी 10 लोग सवार होकर गुमला जिला स्थित बाबा टांगीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में महुआडांड़ मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ग्राम बांसकरचा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दो लोग पति पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गई।मृतक का नाम दशरथ सिंह उम्र 35 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम शामिल है।वही 8 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पाकर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मृतक व घायलों को पत्रकार, प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी का इलाज चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है। वहीं 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल लातेहार रेफर कर दिया गया है।रेफर होने वालों में पुष्पा देवी 35 वर्ष लातेहार,रेशमी कुमारी 3 वर्ष जो मृतक दशरथ सिंह की पुत्री है,इंद्रजीत महतो 42 वर्ष चंद्रपूरा,योगेंद्र सिंह 40 वर्ष कोटाम का नाम शामिल है। इस घटना की सूचना परिजनों को मिल चुकी हैं। दुर्घटना में सबसे बड़ी बात यह है की दशरथ सिंह और उनकी पत्नी का मृत्यु हो चुकी है। 3 वर्ष की बच्ची जो रेशमा कुमारी है इन्हीं की पुत्री है। बच्ची की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसका नंबर JH01 ET 0827 है।
- Sponsored -
Comments are closed.