Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

देश में कोरोना से514 लोगों की मौत, 30,615 नये मामले मिले

- Sponsored -

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी के लगातार घटते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 52 हजार 887 सक्रिय मामले घटे हैं, वहीं इस दौरान 514 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।देश में मंगलवार को 41,54,476 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। इसी के साथ यहां अब तक 1,73,86,81,675 टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 30,615 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 4,27,23,558 पर पहुंच गयी है। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 514 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,09,872 हो गयी है।
इसी अवधि में 82,988 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 4,18,43,446 हो गयी है। कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 52,887 घटकर 3,70,240 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.87 प्रतिशत है, वहीं रिकवरी रेट 97.94 प्रतिशत है।
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 20,555 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1,24,603 रह गयी। वहीं 32,027 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 62,40,864 हो गयी है, जबकि 304 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 62,681 हो गया है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 5,899 घटकर 34,523 रह गये। इस दौरान राज्य में 8,695 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 76,69772 हो गयी। इस महामारी से 35 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143416 हो गया। वहीं, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 4,583 घटकर 31,368 रह गये है। वहीं 5,894 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 33,69,907 हो गयी है, जबकि 14 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37946 हो गया है। इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 4,383 घटकर 26,866 रह गयी है। इस दौरान 5,762 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,63,085 हो गयी है। वहीं 26 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39,691 पर पहुंच गयी है।
:=====

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.