Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झारखंड में कोरोना विस्फोँट जारी, 3825 नये मरीज मिले , 08 की मौत

- Sponsored -

रांची:झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 866 लोग स्वस्थ हुए है और 3825 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गयी है।

- Sponsored -

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1543, बोकारो से 216, चतरा से 95, देवघर से 168, धनबाद से 93, दुमका से 76, पूर्वी सिंहभूम से 593,गढ़वा से 26, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 34, गुमला से 38, हजारीबाग से 153, जामताड़ा से 70, खूंटी से 104, कोडरमा से 48, लातेहार से 28, लोहरदगा से 55, पाकुड़ से पांच, पलामू से 67, रामगढ़ से 83, साहेबगंज से 14, सरायकेला से 50, सिमडेगा से 74 और पश्चिमी ंिसहभूम से175 मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में बोकारो से तीन, रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम से दो और सरायकेला से एक मरीज शामिल हैं।राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 369047 हो गया हैं और कुल 18380168 सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में कोरोना के 17206 सक्रिय केस हैं जबकि प्रदेश में कोरोना के 346680 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5161 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.