- Sponsored -
सांस लेना भी दुश्वार, 34 राज्यों में असर, डॉक्टरों को छुट्टियां नहीं मिल रहीं
वाशिंगटन : अमेरिका के 34 राज्यों में बच्चों के बीच तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अस्पतालों में पहली बार गंभीर रूप से बीमार बच्चों की भीड़ लग रही है। इन बच्चों की उम्र दो महीने से लेकर 12 साल के बीच है। हालांकि, कई अस्पतालों के लिए इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा तकलीफ छोटे बच्चों को हो रही है। एक तो महामारी के कारण वे अपने माता-पिता से दूर हैं और बीमारी के कारण उनका सांस लेना भी दुश्वार है। गंभीर बच्चों को आॅक्सीजन दी जा रही है। कई बच्चे वेंटिलेटर पर हैं।
7 दिन में 1.80 लाख बच्चे संक्रमित हुए : आलम यह है कि उनकी देखरेख में लगे डॉक्टरों और नर्सों को हफ्तों छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में अस्पताल उन्हें दो गुना पैसे देने को मजबूर हैं। अमेरिकन एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एसोसिएशन के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 7 दिनों में 1.80 लाख बच्चे संक्रमित मिले हैं। देश में एक लाख बच्चों में से 6,100 बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे उन राज्यों में मिल रहे हैं, जहां वैक्सीन नहीं लग पा रही है।
कोरोना में पहली बार बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे : लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स बताते हैं कि अगस्त से पहले तक राज्य में चार दिन में 3 हजार बच्चे संक्रमित हुए थे। लेकिन अब यह आंकड़ा 4 गुना तक बढ़ गया है। महामारी के बाद से अब तक 400 बच्चों की मौत हो चुकी है।
सांसों का संघर्ष : चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के आईसीयू में करीब 70 बच्चे भर्ती हैं। इनमें ढाई महीने का जूनियर भी है। डॉक्टर ने बताया कि वह भी सांस नहीं ले पा रहा है। उसे लगातार आॅक्सीजन दी जा रही है। दो नर्सें 24 घंटे उसकी देखरेख कर रही हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.