Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विवादित ट्वीट के चलते बॉलीवुड एक्टर  केआरके मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

- Sponsored -

नई दिल्ली: केआरके यानी कमाल राशिद खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अपने आप को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने एयरपोर्ट से अपनी हिरासत में ले लिया है।

- Sponsored -

न्यूज एजेंसी  के मुताबिक,कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा: मुंबई पुलिस।’

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब केआरके किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी वो अपने ट्वीट को लेकर कई विवादों में फंसते नजर आए हैं।

- Sponsored -

वो अक्सर ही विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कलाम हमेशा ही बड़ी ही बेबाकी से बॉलीवुड और कई बड़े स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे शामिल हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: