- Sponsored -
राम प्रसाद सिन्हा
पाकुड़।गैर भाजपा शासित दलों की सरकारों को गिराने एवं विधायकों की खरीद परोख्त के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर शाम भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया।मौके पर मुख्तार हुसैन,मंजुला हांसदा,,कृष्णा यादव,मिस्बाहूल सेख, सोनू आलम,, मुफिजुद्दीन अंसारी,विवेक गोस्वामी,आदि मौजूद थे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री लखमानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा शासित सरकारो को अपदस्थ करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है8।उन्होंने कहा कि विधायको की खरीद परोख्त, केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग कर गैर भाजपा शासित राज्यों को सत्ता से बेदखल करने का काम कर रही है जो लोकतंत्र की हत्या के समान है।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.