Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झरिया के कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती

- Sponsored -

झरिया: झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को झरिया धर्मशाला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम युवा एवं सातवें प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम एवं जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुख्तार खान उपस्थित थे। कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर उपस्थित शमशेर आलम ने कहा कि राजीव गांधी औद्योगिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर लाकर देश को आज उच्च स्थान में स्थापित किया। मुख्तार खान ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज का गठन किया था वो चाहते थे कि देश की निचले स्तर तक जो जरूरत है उसे वहां तक पहुंचाने के ये मात्र साधन है। अशोक वर्णवाल ने कहा कि देश के प्रथम युवा प्रधान मंत्री ने युवाओं को 18 वें वर्ष में वोटिंग का अधिकार दिलवाया देश के युवा आज तक कृतज्ञ है। उनकी दूर दृष्टि नेतृत्व कि क्षमता से आज देश बहुत आगे निकला है। उनकी कमी को देश आज तक पूरा नहीं कर पाया उनके सपने को हम संकल्पित होकर सद्भावना दिवस के रूप में मना कर इस संदेश को आगे पहुंचाने का काम करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक वर्णवाल, शमसेर आलम, मुख्तार खान, महेश शर्मा, बीरेंद्र गुप्ता,शिव संभू प्रसाद, तपन सरकार, शादिक अमीन, राजू झा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव, डॉ चंडी बनर्जी,अशोक रवानी,बबलू अकेला, राजेश सिंह बृजमोहन शर्मा,राकेश पासवान,अनुराग बंटी, सहित दर्जनों काग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण

- Sponsored -

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर एहसान अहमद खान के नेतृत्व मेंं शमशेर नगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। जयंती के मौके पर देशभर में ‘हम में है राजीव’ के तहत भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर ग़रीबों के बीच सामग्री का भी वितरण किया रहा है। यह कार्यक्रम महीने भर चलेगा। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए एहसान अहमद खान ने कहा कि भारत को आधुनिक बनाने में राजीव गांधी जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले स्व राजीव गांधी को शत शत नमन। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर  उन्हें नमन किया। इस मौके पर झरिया विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी प्रीतम रवानी, विधानसभा अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला महासचिव मुकेश राणा, महबूब मनिहार, परवेज अंसारी,राकेश मिश्रा,सज्जाद खान आदि मौजूद थे।
राजीव गांधी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में मना जयंती समारोह

- Sponsored -

राजीव गांधी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान डिगवाडीह नंबर 12 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77 वाँ जयंती समारोह शुक्रवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्यातिथि संस्थान के निदेशक डॉ आर एन चौबे ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर डॉ चौबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व राजीव गांधी देश के आधुनिक शिक्षा के जनक थे।उन्होंने देश मे कम्यूटर का प्रचलन कर एक लंबी लकीर खिंच दी आज हम पूरे विश्व में कम्प्यूटर के क्षेत्र में परचम लहरा रहे है।इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका रामा चक्रवर्ती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।श्रद्धांजलि देने वालों में प्रचार्य डॉ वीना कुमारी,डॉ मुकेश तिवारी, डॉ नीलेश कुमार सिंह, किशोर कुमार,काली चरण यादब, जेके अरुण,शिक्षक सुनील कुमार, शुभ्रछाया पांडेय,मो इमरान हुसैन, संतोष चौहान,अजय चौबे,अलबिना,हरेराम,एस के सिन्हा आदि थे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.