- Sponsored -
पतरातू : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गीता कोडा, बन्धु तिर्की एवं जलेश्वर महतो के दिल्ली से रांची आगमन पर उनका अभिनंदन व स्वागत के लिए पतरातु प्रखंड से वरीय कांग्रेसी नेता जय प्रकाश सिंह ननकी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इस दौरान पतरातू लेक रिसॉर्ट डैम स्थित पतरातू रांची मुख्य मार्ग के समीप पतरातू प्रखंड क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता उपस्थित हुए। साथ ही दौरान उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय व राज्य के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त कर नारे लगाएं। वही जयप्रकाश सिंह ननकी ने केन्द्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. बेनुगोपाल व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आर पी एन सिंह को बधाई दी है और कहा कि झारखंड प्रदेश के प्रभारी आर पी एन सिंह की सोच व अनुभव का असर पुरे झारखंड में दिखेगा। वही बधाई देने जाने वाले मे मुख्य रूप से मो. सलीम, उर्मिला सिंह, शहजादा तालिब, अमरनाथ राम, राजकिशोर बाउरी, मो सरफराज, कार्तिक सिंह, भोला कुमार, अनिकेत तिवारी, दीपक पटेल, दीपक कुमार, गोविंद कुमार, सुभाष कुमार, दीपक बेदिया, पप्पु कुमार, रौनक कुमार, मंटु कुमार, सागर महतो व राजेन्द्र सिंह के अलावे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों के काफिला के साथ रांची एयरपोर्ट रवाना हुए।
- Sponsored -
Comments are closed.