- Sponsored -
भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन। देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय है।’ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट संदेश में कहा है कि वे संचार क्रांति के जनक, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, पंचायती राज की स्थापना करने वाले, देश के ‘अभूतपूर्व’ प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करते हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी श्री गांधी को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने यहां हबीबगंज क्षेत्र में श्री गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी और पी सी शर्मा भी मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.