- Sponsored -
सरस्वती विद्या मंदिर में अत्याधुनिक कंप्यूटर कक्ष हुआ उद्घाटन
कयूम खान
लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में रविवार को आधुनिकतम तकनीक से लैस नवीन कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्या विकास समिति झारखंड के मंत्री रामावतार नर्सरिया, सचिव अजय कुमार तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, स्थानीय समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय, शिक्षाविद कृष्णा प्रसाद, शोभा देवी, पुष्कर महतो, विशेष रुप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम भूमि दाता स्वर्गीय मनोहर लाल अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात कंप्यूटर कक्ष के मुख्य द्वार पर आगत अतिथियों द्वारा श्रीफल फोड़ कर उद्घाटन किया गया। कंप्यूटर कक्ष मे सामुहिक दीप प्रज्वलन एवं स्वाति वाचन किया गया। तत्पश्चात कंप्यूटर के निर्धारित सीटों पर अतिथियों ने बैठकर सिस्टम का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात राम अवतार नरसरिया ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर की शिक्षा देश की आवश्यकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एक नई विधा का प्रवेश शिक्षा, सेना एवं अन्य क्षेत्रों में हुआ है। इस दिशा में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर का यह कदम अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। विद्या विकास समिति के प्रांतीय सचिव अजय कुमार तिवारी ने अपना मंतव्य देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य कंप्यूटर की शिक्षा एवं कंप्यूटर के द्वारा शिक्षा प्रदान करना है। नई शिक्षा नीति में 60 प्रतिशत ऑफलाइन के साथ 40 प्रतिशत ऑनलाइन शिक्षा का समावेश किया गया है। इस दिशा में विद्या भारती के विद्यालय कंप्यूटर की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करके भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर है। विद्यालय के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने ने कहा कि अभी हमारे यहां अत्याधुनिक 25 कंप्यूटर विद्यालय में लगाए गए हैं, इसकी संख्या भविष्य में हम और अधिक करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने कहा कि आज अपने विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन हुआ है।विद्यालय के भैया-बहनों को आधुनिकतम शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य। आचार्या एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.