Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राष्ट्रमंडल खेल : रवि, विनेश ने स्वर्ण, पूजा ने जीता कांस्य

- Sponsored -

बर्मिंघम: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को देश की पदक तालिका में दो स्वर्ण जोड़े। दूसरी ओर, पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।
टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंतत: उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण हासिल किया।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 और 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने महिला 53 किग्रा फाइनल में श्रीलंका की चमोदया केशानी को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने चमोदया को एकतरफा मुकाबले में पहले टेकडाउन करके चार पॉइंट बनाये, और फिर दोनों कंधे जÞमीन से मिलाकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक पूरी की।
पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी।
क्रिस्टेल ने मैच की शुरुआत में पूजा को टेकडाउन करके दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने उन्हें गटरेंच करके पहले 10 पॉइंट लिये, और फिर टेकडाउन के दो पॉइंट के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक जीता।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: