- Sponsored -
बर्मिंघम: भारत की शीर्ष भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को 49 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का पहला स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। यह मीराबाई का भी राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक है।
मीराबाई ने फाइनल में स्रैच के दूसरे प्रयास में 88 किग्रा के साथ नया राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क को भी एकतरफा जीतते हुए पहले प्रयास में 109 किग्रा भार उठाकर देश का पहला स्वर्ण पक्का किया। वह इतने पर भी नहीं रुकीं और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए उन्होंने दूसरे प्रयास में 113 किलो वजÞन उठाया। वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि 201 किलो के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ वह पोडियम पर पहले स्थान पर रहीं।
- Sponsored -
Comments are closed.