Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राष्ट्रमंडल खेल: बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से धो डाला

- Sponsored -

नयी दिल्ली:पूर्व विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में गत चैंपियन भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए शुक्रवार को ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 5-0 से रौंद दिया। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने पाकिस्तानी जोड़ी आई एस भट्टी और जी सिद्दीकी को 21-9, 21-12 से हराया जबकि पूर्व नंबर एक किदाम्बी श्रीकांत ने मुराद अली को 21-7, 21-12 से हराया और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। ंिसधु ने पाकिस्तान की महूर शहजाद को एकतरफा अंदाज में 21-7, 21-6 से हरा दिया। पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसैराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी में मुराद अली और इरफान भट्टी को चौथे मैच में 21-12,21-9 से पराजित किया जबकि महिला युगल जोड़ी त्रेसा जोली और गायत्री गोपीचंद ने महूर शहजाद और गजाला सिद्दीकी को 21-4, 21-5 से हराकर भारत को क्लीन स्वीप की जीत दिला दी। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को श्रीलंका से होगा।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: