Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विश्वास मत पर चर्चा में सीएम अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला कहा, केंद्र में बैठी है सबसे भ्रष्ट सरकार

- Sponsored -

नई दिल्ली :दिल्ली विधानसभा सदन में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने गंभीर मसले पर चर्चा होनी है, मगर विपक्ष इस पर चर्चा नहीं कराना चाहता है।अवरिंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, मगर आजादी के 75 साल में इस समय केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये लोग टैक्स लगाते हैं और विधायक खरीद कर सरकारें गिराते हैं। हमारे 40 विधायक खरीदने की कोशिश की गई है। आज मैं विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर रहा हूं और साबित करना चाहता हूं कि हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ पाए हैं।अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को लेकर कहा कि उन्हें सिर्फ हंगामा ही हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है, मगर ये लोग इस पर चर्चा नहीं कराना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सोचने की बात है कि यह पैसा कहां जा रहा है, यह पैसा इनके दोस्तों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, इन्होंने अपने एक दोस्त का 10 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया, एक दोस्त का पांच साल का टैक्स माफ कर दिया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: