Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

यूक्रेन के दो शहरों में आज भी सीजफायर

- Sponsored -

कीव/मॉस्को : रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है।

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच एक रूसी अधिकारी ने दावा किया है कि, यूक्रेन ने परमाणु हथियारों के निर्माण संबंधी दस्तावेजों को नष्ट कर दिया है।

युद्ध के बीच आम नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने आज भी सीजफायर का एलान किया है। रूस की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार को भी मारियोपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर रहेगा, जिससे लोग दूसरी जगहों पर जा सकें।

- Sponsored -

रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय बटालियन में शामिल होने के लिए 3000 अमेरिकी स्वयंसेवक तैयार हैं। यूक्रेन के आह्वान पर ये स्वयंसेवक जंग के लिए तैयार हैं। दरअसल, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि रूस के खिलाफ लड़ने के इच्छुक लोग अपने यूक्रेनी दूतावास में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

- Sponsored -

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को हराने के लिए ब्रिटेन ने छह सूत्रीय योजना तैयार की है। जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छह सूत्रीय योजना बनाई है, उनका कहना है कि हमें यूक्रेन के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवयी गठबंधन बनाना होगा।

रूस-यूकेन की जंग को आज 11वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज होनी है। इससे पहले भी दो बार दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। हालांकि, इस बातचीत से पहले पुतिन की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया गया था।

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा। यूक्रेन से वापस लौटे एक छात्र ने विमान से उतरने के बाद कहा, “वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है, पहले लग नहीं रहा था कि हम यहां पहुंच पाएंगे लेकिन अब यहां पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं।”

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.