- Sponsored -
गढ़वा : शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निजी कोष से निर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर अब गढ़वा नगर परिषद के अधीन हो गया है। घंटाघर का उद्घाटन के बाद मंत्री श्री ठाकुर ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार को औपचारिक रूप से इसकी चाबी सौंप दी है। अब घंटाघर का देख-रेख, साफ-सफाई सहित अन्य सभी विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी नगर परिषद की होगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उद्घाटन के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह घंटाघर काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह सेल्फी प्वाइंट के रूप में बन गया है। लोग यहां काफी उत्साह के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने इस घंटाघर का निर्माण के लिए शहर वासियों की ओर से मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। श्री कुमार ने कहा कि यह अत्याधुनिक शैली का निर्मित घंटाघर शहर के लिए लैंड मार्क बन गया है। इससे गढ़वावासी काफी उत्साहित हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.