- Sponsored -
परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका की अंकिता हत्याकांड मामले में पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई का निर्देश दिया है।
डीजीपी को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नाम के युवक ने 12वीं की छात्रा पर गत 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही जला दिया था।
- Sponsored -
बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था। घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
- Sponsored -
बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात तक करना पसंद नहीं करती थी। आरोपी हमेशा युवती को परेशान करता था। दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया। जब लड़की ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी।
इसी के आधार पर उसने घर में सोयी अंकिता के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी। जिसके बाद युवती को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
- Sponsored -
Comments are closed.