Live 7 Bharat
जनता की आवाज

गढ़वा में विमेंस कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

- Sponsored -

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू अन्तर्गत महिला महाविद्यालय, गढ़वा के निर्माण कार्य के लिए तेरह करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार सात सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी स्वीकृत्यादेश प्रारूप पर अनुमोदन दिया है।
राज्य सरकार किशोरियों और युवतियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। युवतियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए महा विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।
साथ ही किशोरियों को बेहतर शिक्षा से आच्छादित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूल के तर्ज पर बालिकाओं के विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: