Live 7 Bharat
जनता की आवाज

छत्तीसगढ़ : कांकेर में दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

- Sponsored -

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांकेर में जवानों ने सोमवार को बीएसएफ के जवानों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

इसके साथ ही मुक्तेखड़का वॉटरफाल से हथियार बरामद किए हैं। इसमें पिस्टल, गोलियां और अन्य सामान शामिल हैं। इन हथियारों को पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार किये गये दो नक्सलियों के कब्जे से भी हथियार बरामद हुए हैं। दोनों ही मामले आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के हैं। जवानों ने हथियार पुलिस को सौंप दिए हैं। जबकि नक्सलियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर एटेगांव मारी की ओर निकली थी। गश्त के दौरान टीम मुत्तेखड़काजल प्रपात के पास पहुंची। वहां पर जवानों को झरने के बगल में कुछ पत्थर दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जवानों ने पत्थर हटाकर तलाशी ली तो वहां एक झोले से हथियार बरामद हुए। इसमें 9 एमएम की पिस्टल, कट्टा, पिस्टल की 10 और कट्टे के 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: