- Sponsored -
गिरिडीह: एक ओर जहां लोग क्रिसमस की धूम में मस्त दिखे वहीं दूसरी कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी व कंबल का वितरण कर अलग ही आनंद उठा रहे हैं। बड़ा चौक टाउन थाना के समीप दीनबंधु सेवा समिति के सौजन्य से आज सैकड़ों लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया, वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी के हाथों सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। चैंबर सचिव राहुल बर्मन ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम अभी ठंड को देखते हुए लगातार जारी रहेगा। मौके पर कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, मसरूर सिद्दीकी ,अरविंद सिन्हा ,प्रदीप साहू ,चेतन गुप्ता समेत दोनों संगठनों के कई सदस्य मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.