- Sponsored -
भिंड : मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी ने भयावह स्थिति निर्मित कर दी है।चंबल नदी यहां खतरे के निशान से करीब 10 मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। गांवों में अंदर चंबल का पानी घुस आया है। सूत्रों के अनुसार चिलोंगा गांव के श्री गिरधारी मठ आश्रम को चंबल नदी ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। आश्रम के महंत समेत तीन अन्य लोग मंदिर की छत पर आश्रय लिए हैं। गांव में घरों के अंदर चार से छह फीट तक पानी भरा होने के कारण लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.