Live 7 Bharat
जनता की आवाज

चंबल खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर से ऊपर बह रहा

- Sponsored -

मुरैना: राजस्थान के कोटा बैराज बांध से चंबल नदी में छोड़े गए पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी से मध्यप्रदेश के मुरैना में चंबल का जलस्तर बढ़कर आज खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर चला गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार चंबल अपने खतरे के निशान 138 मीटर से साढ़े चार मीटर से अधिक ऊपर 142.60 मीटर पर बह रही है। चंबल किनारे बसे पचास से अधिक गांवों को अलर्ट कर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार चंबल के निचली सतह पर रहने वाले ग्रामीण अपना सामान ट्रैक्टरों से ले जाकर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डूब में आने वाले गांवों में राजस्व और पुलिस के अधिकारी मौके पर ग्रामीणों की मदद में जुटे हैं।
आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि कोटा बैराज बांध के अभी 16 गेट खुले हुए हैं। धीरे-धीरे पानी चंबल में छोड़ा जा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: